cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जम्मू कश्मीर के पुरी सैक्टर में पाकिस्तान प्रशिक्षित आत्मघाती दस्ते के हमले में 20 जवानों के शहीद होने की घटना को लेकर पूर्व सैनिक आश्रित कल्याण समिति की बैठक 21 सितंबर को टाउनहाल में सायं 5 बजे बुलाई गई है। समिति के जिलाध्यक्ष सीपी तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए जनपद के बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि से शोक सभा में शिरकत करने की अपील की।

Leave a comment