0 सैकड़ों युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
0 नगर के प्राचीन भारत माता मंदिर पर कैंडिल लगा दी श्रद्धांजलि
0 समाजसेवी राजेश्वरी के संयोजकत्व में अलग से निकला कैंडिल मार्च
konch1 konch2कोंच-उरई। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के उरी में किये गये आतंकी हमले में शहीद भारत के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे व आतंकी हमले का जबर्दस्त विरोध किया। बीती शाम जवाहर नगर स्थित प्रेमकिशोर पुरुषोत्तम राठौर के आवास पर सैकड़ों युवा एकत्रित हुये, हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुये नईबस्ती तिराहा, रामगंज बाजार, नगर पालिका, सागर चैकी, चंदकुआ तिराहा, स्टेंट बैंक, छावला की पुलिया होते हुये भारत माता मंदिर पहुंचे युवाओं ने दो मिनट का मौन धारण कर एवं मंदिर में मां भारती की प्रतिमा के सम्मुख कैंडिल लगाकर भारत के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकम संयोजक पंकज राठौर ने इस दौरान कहा कि पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है, कोंच के युवाओं की भी मांग है कि भारत को इसका मुंह तोड़ जबाब देना चाहिये। इस दौरान अनिल रिछरिया, हिमांशु राठौर पोला बाले, करुणानिधि शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, बादामसिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, रिंकू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, पारसमणि अग्रवाल, जावेद मंसूरी, रानू, संतोष राठौर, सर्वेश सक्सेना, नानू सोनी, अमरीश सोनी, दीपू अग्रवाल, प्रशांत, सचिन, रितेश, मुन्नीलाल, पप्पू, पवन गौतम, ओपी कुशवाहा, कपिल रिछारिया, रोहित अग्रवाल, अनमोल दीक्षित, लकी, राजू, विक्कन, ट्विंकल, प्रेमनारायण, शानू, राजीव पाल, सागर, रवि, ऋतिक, राजेश, आशीष, गोलू, आकाश, इकबाल, कुलदीप, अरविंद, रामशंकर आदि लोग मौजूद रहे।
इधर, इस आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये नगर की जानीमानी समाजसेवी राजेश्वरी यादव के द्वारा आयोजित कैंडिल मार्च में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। बीती देर शाम बल्दाऊ धर्मशाला से कैंडिल मार्च का शुभारंभ किया गया। हाथों में मोमबत्तियां थामे सैकड़ों लोग सागर चैकी होते हुये चंदकुआ, बर्तन बाजार होकर मानिक चैक स्थित झंडाघर पर पहुंचे जहां शहीद जवानों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान धर्मेन्द्र यादव, संतोष तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी, मोहनदास नगाइच, नंदराम स्वर्णकार, सुनील यादव, मृदुल दांतरे, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, अनिल पटैरिया, रवि विरगुवां, प्रेम चैधरी, रामराजा निरंजन, दंगल यादव, कल्लू टाईगर, जितेन्द्र बुंदेला, छोटे ठाकुर, ललित वर्मा, शिवम् बजाज, राहुल साहू, मुकेश आदि लोग मौजूद थे।
फोटो-कोंच1-मशाल जुलूस निकालते युवा
इंसेट में-
शरीफ की जूतम पैजार करके फूंकी गई अर्थी
पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर न केवल कमोवेश सभी उम्रवय लागों का गुस्सा पाकिस्तान के प्रति धधक रहा है बल्कि हाथ पर हाथ धरे बैठे भारत के प्रधान मंत्री को लेकर भी लोग गुस्से में हैं कि कब तक इस तरह कुत्तों के लिये संयम दिखाया जायेगा। मंगलवार को सैकड़ों युवा एक बार फिर सड़कों पर निकल पड़े, हाथों में पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला जूतों की माला से लैस था। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे फिजां में गूंज रहे थे। युवाओं की इस भीड़ का रुख गल्ला मंडी की ओर था जहां डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस प्रस्तावित था, यह बात अलग है कि डीएम अति महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सकीं लिहाजा युवाओं का जोश थोड़ा सा ठंडा पड़ता हुआ पुतले की पिटाई की तरफ मुड़ गया। शरीफ के पुतले की इतनी जबर्दस्त जूतम पैजार की गई कि अगर खुद शरीफ देख ले तो अपनी सूरत न पहचान पाये। बहरहाल, पिटाई से जब युवाओं का मन भर गया तो उसकी अर्थी फूंक दी गई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद पीडी को सौंप दिया। ज्ञापन में पाकिस्तान की नागवार हरकतों का उल्लेख करते हुये उसके खिलाफ सैन्य कार्यवाही अमल में लाकर उसे तगड़ा सबक सिखाने की जरूरत बताई। इस दौरान राजेश्वरी यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सेठ, जमील अहमद, राहुल राठौर, धर्मेन्द्र यादव, आशुतोष रावत, विशाल बहरे, रोहित बहरे, फटूरे यादव, अमरसिंह राठौर, अनुरुद्घ खरे, घनाराम यादव, आशु पटेल, आकाश बुधौलिया, रामपाल यादव, रोहित यादव, कल्लू टाइगर, पिंकू अहिरवार, कमलेश अहिरवार, कमल अहिरवार, पूरन अहिरवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो-कोंच2-शरीफ की जूतम पैजार के बाद अर्थी फंूकते युवा

Leave a comment