konch4कोंच-उरई। कांशीराम कॉलोनी के निवासी आजकल बहुत ही परेशान हैं, उनकी परेशानी की मुख्य बजह कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं होना है। यह समस्या उस वक्त और भी भीषण हो उठी है जब कॉलोनी के अधिकांश हैंडपंप खराब हालत में पड़े हैं।
आज तहसील दिवस में कॉलोनी की महिलाओं गुड्डी, तारा, शबाना, रुखसाना, नीलम वर्मा, आशा, आबिदअली, इकबाल अहमद, शहजाद, विजय तिवारी, मातादीन, ऊषादेवी सहित सैकड़ा भर लोगों ने अपनी समस्या अधिकारियों को बताते हुये कहा कि कॉलोनी में स्थापित पानी की टंकी से पप्पू बाबा नामक व्यक्ति वाटर सप्लाई करता था जिसकी पिछले दिनों संदिग्ध मौत हो गई। नलकूप की चाभी उसकी पत्नी संगीता के पास है और वह जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रही है। जब बाशिंदे उसके पास पानी खलू करने की कहने जाते हैं तो वह गालियां बकना शुरू कर देती है और कहती है कि उसके पति की हत्या कॉलोनी के लोगों ने की है इसलिये उन्हें पानी नहीं मिलेगा। अधिकारियों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता सुखलाल को तलब कर कहा कि संगीता से चाभी लेकर कोई दूसरा ऑपरेटर नियुक्त कर व्यवस्था बहाल करायें।

Leave a comment