0 तहसील स्टाफ की हाजिरी चेक की एसडीएम ने
0 आधा दर्जन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
कोंच-उरई। आज अचानक ही एसडीएम मोईनुल इस्लाम ने तहसील के कर्मचारियों की हाजिरी चेक कर डाली तो उन्हें आधा दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी गैरहाजिरों को नोटिस थमा कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नये आये एसडीएम मोईनुल इस्लाम ने आज कर्मचारियों की आमद को लेकर थोड़ा कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने तहसील का हाजिरी रजिस्टर मंगा कर जब चेक किया तो कमोवेश आधा दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जो कर्मचारी गैरहाजिर मिले उनमें रजिस्ट्रार कानूनगो द्वय राजेन्द्र दूरवार, विकास, डब्ल्यूबीएन ब्रजेश, एडब्ल्यूबीएन अफसर, राजस्व निरीक्षक मुन्ना यादव तथा चपरासी किसुनलाल शामिल हैं। एसडीएम ने इन सभी कर्मचारियों को नोटिस थमाये हैं और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम के इस रुख से तहसील स्टाफ में हड़कंप है।






Leave a comment