उरई –कश्मीर के उरी सेक्टर मे भारतीय सेना के शिविर पर हुए कायराना हमले को लेकर पूरा देश गुस्से मे है . जिले मे भी छात्र और युवा जगह जगह प्रदर्शन और रैलियाँ निकाल कर पाकिस्तान को सबक सिखाने की आवाज उठा रहे हैं .

 

 

img-20160920-wa0491

 

उरई मे मंगलवार को पायोनियर कोचिंग सेंटर के छात्रों ने कोचिंग संचालक अजय राजपूतऔर सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट के संचालक सचिन निरंजन के मार्गदर्शन मे शहीदों की याद मे मार्च निकाला, यह मार्च कोतवाली के सामने गांधी चबूतरे से शुरू हुआ और शहीदेआजम भगत सिंह चौराहा घंटाघर होते हुए माहिल तालाब स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुँचने के बाद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि के बीच विसर्जित किया गया. रैली मे शामिल अनुराग गौतम . विजय राजपूत . नरेंद्र प्रताप सिंह कन्हैया भाटिया .प्रशांत भदौरिया . अंकुर गौतम आदि 4 दर्जन छात्र हाथ में जलती मोमबत्तियाँ लिए हुए जब बाजार से गुजरे तो दुकानदारों और राहगीरों मे भी उबाल पैदा हुए बिना नहीं रहा.

img-20160920-wa0490

 

 

छात्रों की आँखे नम थी और गला रूँध रहा था फिर भी वे शहीदों की कुर्बानी बेकार न जाने देने के नारे लगा कर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जोरदार गुस्सा निकाल रहे थे .

 

 

pakistaan-murdaa-baad

 

उधर कस्बा ऊमरी मे नौजवानों और छात्रों ने उरी की घटना को लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के पुतले को जूतों से पीटते हुए जला कर अपने गुस्से का इजहार किया . इसमें नरेंद्र सिंह सेंगर. विवेक सिंह . संदीप सिंह .रवि ठाकुर ,अंकित सिंह और अतुल ठाकुर आदि शामिल थे .

 

Leave a comment