cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा है कि एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस से संबंधित लोगों के लिए नेट पर फीडिंग कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसलिए ऐसे लाइसेंस धारक तत्काल शस्त्र लिपिक से संपर्क कर इस कार्रवाई को पूरा करायें।
उन्होंने ध्यान दिलाया कि भारत सरकार की नई नीति के तहत एक व्यक्ति के सभी शस्त्र लाइसेंसों की फीडिंग एक ही यूआईएन जेनरेट करके उस पर की जानी है। इसमें कोताही पर शस्त्र लाइसेंस धारक को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Leave a comment