cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कम कीमत में निवेश हासिल करने और कटाई के बाद उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिए गांव-गांव में किसान उत्पादक संघ नाम की कंपनी का जाल लक्ष्य रूरल डेवलेपमेंट सेंटर के तत्वावधान में फैलाया जा रहा है। इस कड़ी में कैलिया में एक शिविर आयोजित कर 78 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए लक्ष्य रूरल डेवलेपमेंट संेटर के परियाजना प्रबंधक शुभम गुर्जर ने किसानों से कहा कि उन्हें जागरूक होना होगा तभी शोषण से मुक्ति और अपने अधिकार हासिल करने का अवसर उन्हें मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अंशदान देकर किसान उत्पादकता संघ से जुड़ सकते हैं। इससे उन्हें जहां सस्ते दाम पर बीज, खाद और कीटनाशक लेने की सुविधा मिल जायेगी वहीं संघ जो मुनाफा कमायेगा उसमें से किसानों को डिवीडेंड भी दिया जायेगा।
संस्था के प्रबंधक आदित्य द्विवेदी ने भी किसान उत्पादकता संघ की कार्य प्रक्रिया के कई और पहलुओं की जानकारी किसानों को दी। संस्था के सलाहकार डाॅ. लोकेंद्र सिंह ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसानों का आभार जताया।

Leave a comment