0 38 फीसदी बढेगी तहसील स्थित निर्माणाधीन विवाहघर की लागत
konch5 konch6कोंच-उरई। पालिका बोर्ड की आज संपन्न बैठक में कुछ खास न होकर पालिका कार्यालय के सामने स्थित पुराने अस्पताल में निर्मित पार्क की व्यवस्थायें करने पर केन्द्रित रही। इसके अलावा कई छोटे मोटे निर्माण कार्यों को भी सभासदों की मांग पर मंजूरी देने का प्रस्ताव पारित किया गया, अलबत्ता एक अहम् प्रस्ताव तहसील के समीप स्थित कांजीहाउस में निर्माणाधीन विवाहघर की आगणन लागत में जरूर 38 फीसदी इजाफा करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की अध्यक्षता और ईओ विनोद सोलंकी की मौजूदगी में बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। सभासदों द्वारा उनके वार्डों में कतिपय निर्माण कराये जाने के आये प्रस्तावों को हल्की चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। बैठक का कोई खास एजेंडा नहीं होने की बजह से चर्चा में निकल कर आये प्रस्ताव पालिका कार्यालय के सामने पुराने अस्पताल में पालिका द्वारा बनवाये गये पार्क में व्यवस्थायें बढाने पर सहमति बन गई जिसके मुताबिक पार्क का नामकरण कराया जायेगा और उसमें एक चैकीदार कक्ष का निर्माण कराया जायेगा। पार्क में फुटपाथ, लैंटर्न स्थापना तथा बोरिंग में समर्सिबल पंप डलवाने पर भी सहमति बनी। उधर, एक और अहम् प्रस्ताव भी चर्चा में रहा, तहसील के समीप स्थित पौंड की जगह में पालिका द्वारा विवाहघर का निर्माण कराया जा रहा है। उसके निर्माण के मौजूदा आगणन में 38 फीसदी की अभूतपूर्व बढोत्तरी का भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इस दौरान जेई सतीश कमल, लेखाकार विजय अवस्थी, जेई रामवीरसिंह, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, बादामसिंह कुशवाहा, जितेन्द्र यादव, शकील मकरानी, महावीर यादव, अनुराग गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज इकडया, असित कुशवाहा, अशफाकखान, फहीम, रजनी कुशवाहा, चुन्नी बेगम, शकीला, रानीदेवी, नफीसा, ऊशादेवी, भारती वर्मा, रचना याज्ञिक, श्यामदास याज्ञिक आदि मौजूद रहे।

Leave a comment