0 थम नहीं रहा युवाओं का गुस्सा, मशाल जुलूस निकाल गरियाया पाक को
कोंच-उरई। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ लोगों का गुस्सा पाक की नापाक हरकत को लेकर इतना है कि जिसे देखो वही सड़कों पर है और पाकिस्तान तथा नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारों के साथ जुलूस निकाल शरीफ के पुतले फूंके गये। बारसंघ कोंच के वकीलों ने आज मुंसिफ कोर्ट परिसर से जुलूस शुरू किया और मारकंडेयश्वर तिराहे पर पाक पीएम शरीफ के पुतले के साथ उड़क्खा खेलते हुये उसे फूंक दिया। इधर, नगर के युवा भी इस तरह की आतंकी घटना को लेकर पाक के प्रति लाल हैं और मशाल जुलूस निकाल कर न केवल पाक को गरिया रहे हैं बल्कि हिंदुस्तानी हुकूमत से भी मांग कर रहे हैं कि पाक की इस नापाक हरकत के लिये उसे तगड़ा सबक सिखाया जाये ताकि आइंदा उसकी औकात भारत की ओर देखने तक की न हो सके।
बारसंघ अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी की अगुवाई में आज पूर्वान्ह 11 बजे मुंसिफ कोर्ट परिसर में जुटे वकीलों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावसिक्त श्रद्धाप्रसून समर्पित किये। शोकसभा के दौरान वकीलों ने कहा कि पाक की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिये जाने और भारत के संयम पर संयम से लोगों की भावनायें आहत हो रहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि पाक को उसकी हिमाकत के लिये तगड़ा सबक सिखाने का सही वक्त आ गया है। वकीलों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन वीके कटियार को ज्ञापन देकर जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुये आज न्यायिक कार्यों से विरत रहने का भी ऐलान किया। इसके बाद आक्रोशित वकील पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला लेकर सड़कों पर निकल पड़े। नवाज शरीफ मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ चला जुलूस मारकंडेयश्वर तिराहे पर पहुंचा, वहां उन्होंने पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान संतलाल अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुणकुमार वाजपेयी, ओमप्रकाश कौशिक, ओमशंकर अग्रवाल, ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेन्द्र नायक, रामकुमार खरे, कमलेश चोपड़ा, विपिन पटेल, उमेश व्यास, नारायणदास गुप्ता, एनुल आरफीन, अमित मिश्रा, हल्केसिंह बघेल, नृसिंह गहरवार, आशीष गोयल, राकेशकुमार, रामकुमार, अमरबाबू पाठक, भानुप्रकाश अरूसिया, राजीव लोहिया, श्याम नारायण निगम, राजकुमार गोयल सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
इधर, बीती शाम नगर में एक बार फिर युवाओं में इस घटना को लेकर गुबार फूटा, लवली चैराहे पर जुटे सैकड़ों युवाओं का गुस्सा पाकिस्तान के प्रति देखने लायक था। वहां से मशाल जुलूस शुरू होकर मानिक चैक में कटरा के मुहाने पर पहुंचा और वहां पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंक दिया। चंदकुआ चैराहा, सागर चैकी, रोडवेज स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पुष्पेंद्र सेंगर, आशुतोष रावत, अभिनव वाजपेयी, अन्नू याज्ञिक, आकाश बुधौलिया, आनंद सोनी, रवि यादव, अमित सोनी, मुकेश सोनी, छोटू, राहुल, दीपक, शिवम, वैभव, छोटू, धर्मेन्द्र, प्रशांत, हिंगवासिया आदि शामिल रहे।






Leave a comment