21orai06उरई। जिले के सभी विकास खंडों में जालौन के प्रभारी बीडीओ पीएस चंद्रोल को हटाने की मांग को लेकर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बुधवार को साप्ताहिक बैठकों का बहिष्कार किया। गुरुवार को आंदोलन के अगले चरण में जिला मुख्यालय पर विकास भवन में उनका धरना प्रदर्शन होगा। सचिवों के आंदोलन के फैलने के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी अभी तक इस मामले मेें चुप्पी साधे हुए है। जिससे आशंका है कि कहीं सभी विभागों के कर्मचारी उनका साथ देने के लिए हड़ताल न कर बैठें।

Leave a comment