0 एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
कोंच-उरई। सड़क के साथ साथ बिजली और पानी की समस्याओं से बुरी तरह जूझ रही जनता की पैरोकारी में आज एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री तथा एसडीएम को संबोधित अलग अलग ज्ञापन एसडीएम मोइनुल इस्लाम को सौंपे।
मुख्यमंत्री को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि कोंच-उरई, कोंच-एट सड़कों की हालत कई बर्षों से काफी जर्जर है जिससे आम आवागमन भी इन सड़कों पर बंद हो चुका है। कोंच के बाशिंदों को उरई और एट पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, आये दिन दुर्घटनायें होने से जन धन की क्षति होती है सो अलग। ऐसी भीषण स्थिति में इन सड़कों का निर्माण अत्यंत जरूरी है, अन्यथा की स्थिति में एआईएमआईएम कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। दूसरा ज्ञापन एसडीएम के नाम था जिसमें बिजली का अंधाधुंध कटौती और बाधित जलापूर्ति का जिक्र किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के साइड इफैक्ट के रूप में संक्रामक बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं अतरू व्यापक जनहित में इन समस्याओं से निजात दिलाई जाये। इस दौरान पार्टी जिला उपाध्यक्ष शकील अंसारी, विनय, नरेन्द्र, आसिफ, राजू, राजेन्द्र, कल्लू, शैलेन्द्र, लल्लू, शोयेब अंसारी, अरमान, विशाल मंसूरी, अजय, संजयकुमार, चंद्रशेखर, प्रेम सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।






Leave a comment