cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। झांसी में सीजेएम कोर्ट से पेशी के समय क्षेत्र के दो शातिर बदमाश चकमा देकर भाग निकले जिससे बुधवार को यहां भी तेज हलचल देखी गई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुरा निवासी मुनेश और नुनावली जागीर निवासी गंगा प्रसाद को शातिर अपराधी माना जाता है। इनकी वजह से क्षेत्र में अपहरण उद्योग फलता-फूलता रहा था। जिले के अलावा यह दूसरे जिलों में भी संगीन वारदाते करते थे।
झांसी जिले में समथर थाने में इनके खिलाफ अपहरण का एक केस दर्ज हुआ था। इस केस में वे झांसी की जेल में बंद थे। उन्हें आज पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट झांसी में लाया गया था। इसी दौरान वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। झांसी पुलिस से इसकी सूचना आने के बाद रामपुरा पुलिस ने इनके गांव व आसपास के इनके अन्य ठिकानों पर इनकी सुरागरशी कराई तांकि इन्हें पकड़ा जा सके। लेकिन पुलिस को कोई क्लू नही मिल सका है। दूसरी ओर क्षेत्र की आम जनता भी इन अपराधियोें के फरार होने से परेशान है। लोगों को भय है कि कहीं यह न हो कि ये दोनों शातिर अपराधी पचनदा के बीहड़ों में कूंदकर स्थाई तौर पर गिरोह न बना लें। ऐसा हुआ तो क्षेत्र में फिर लोगों का खुला विचरण बंद हो जायेगा।

Leave a comment