konch5कोंच-उरई। पिछले दिनों शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी की अपार सफलता से गद्गद् उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव के बीईओ को बीआरसी कनासी पर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
शिक्षक संघ के संरक्षक कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा कि विकास खंड नदीगांव की शिक्षा उन्नयन गोष्ठी की प्रेरणा देने बाले खंड शिक्षा अधिकारी विजय बहादुर सचान को स्मृति चिन्ह और श्रीफल देकर सम्मानित किया। यह सम्मान अध्यक्ष अजयसिंह एवं ब्लॉक मंत्री प्रेमचन्द निरंजन ने किया।
बीईओ विजय बहादुर सचान ने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय जायें और अपने कर्तव्य का पालन करें तो कोई समस्या ही नहीं रहेगी, इसके बाद भी कोई समस्या आती है तो संगठन के माध्यम से भेजें। उनका प्रयास रहेगा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का यथोचित निस्तारण हो। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को पटल पर रखते हुये कहा कि विगत वर्ष 2004-05 से कुछ शिक्षकों के अवशेष देयक लंबित पड़े हैं जिनके निस्तारण की मांग संगठन ने उठाई, साथ ही माह में एक बार शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कराये जाने की बीईओ से संगठन ने अपेक्षा की। ब्लॉक मंत्री प्रेमचन्द निरंजन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपवन कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखते हुये शैक्षिक वातावरण सृजन में पूर्ण सहयोग की बात कही। इस अवसर पर महेश चन्द्र दिरावटी, सुबोध निरंजन, शैलेन्द्र निरंजन, राजू प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, हरीशंकर निरंजन, दीपक पटेल, मुहम्मद आसिफ, मनीष कुमार, राजेश अकनीबा, सह समन्वयक कनासी अजय सिंह, राजकिशोर निरंजन, रामप्रकाश वर्मा, एनपीआरसी गिदवासा अंजनी कुमार समेत आधा सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a comment