जालौन-उरई। विगत दिनों उड़ी में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रृद्धांजलि व्यक्त करते हुए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कैंडल मार्च निकाला गया। जिसके समापन पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने 18 दीप बुझाकर शहीदों के प्रति श्रृद्धांजलि प्रकट की।

पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकियों द्वारा हमला कर 18 जवानों को शहीद कर दिया गया। देश के 18 वीर जवानों की शहादत ने हर देशवासी को झकझोर कर रख दिया। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में नगर के शहीद पार्क से होकर सब्जी मंडी, झंडा चज्ञैराहा, बस स्टैंड, गांधी प्रतिमा से होते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों के प्रति श्रृद्धांजलि व्यक्त की गई। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित ने कहा कि आखिर कब तक सेना पर हमारे वीर जवान शहीद होते रहेंगे। हमारी सहानुभूति को दुश्मन हमारी कायरता समझने लगे हैं। अब समय आ गया है कि दुश्मनों के साथ आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। मार्च के अंत में जिलाध्यक्ष ने आजाद पार्क पर 18 दीपों को बुझाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के परिवारीजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदुम्न दीक्षित, राहुल गुप्ता, रामगणेश पाराशर, अक्षत चंसौलिया, कन्हा महाराज, पूरन सिंह जाटव, लखन भदौरिया, मोहम्मद अय्यूब, वसीम हक, प्रखर सोनी, आशीष परिहार, मनीष गुप्ता, ऊदल, सुहेल, छत्रपाल, अमन राजावत, अभिषेक त्रिवेदी, जगदीश वर्मा, संतोष साहू, विजय सक्सेना, नितिन पटेल, शिवम गुप्ता, पीयूष शिवहरे, लखन भदौरिया, प्रखर सोनी, जगदीश वर्मा, हिमांशु सोनी आदि मौजूद रहे।






Leave a comment