22orai04उरई। वेतन बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही कार्यकत्रियों का आज भी कलेक्ट्रेट परिसर में डेरा जमा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकत्रियों कीसमस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।
यहां कलेक्टेªट परिसर में पिछले एक पखवारे से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज भी प्रदेश की अखिलेश सरकार को कोसा।उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मंत्रियों विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर राज्य कर्मचारियों कीमांगों को सरकार गंभीरता से लेकर निस्तारण करती है लेकिन घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती माताओं की देखभाल करने सहित सरकार द्वारा संचालित तमाम सरकारी योजनाओं की बेगार करने के बाद भी उनका मानदेय तीन हजार रुपए से अधिक नहीं बढ़ाया गया जबकि न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई जा चुकी है। कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुएप्रदेश संगठन मंत्री अनीसा बेगम ने कार्यकत्रियों को निर्देशित कियाकि वह किसी भी सूरत में आंगनबाड़ी केेंद्रों का न खोलें और नही पंजीरी का उठान करें क्योंकि जब तक सरकार कार्यकत्रियों का वेतन बीसहजार नहीं करती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मधु गुप्ता ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर हम कार्यकत्रियों के द्वारा लंबे समय से संघर्ष कियाजा रहा है। इसके बाद भी हमारी मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहाहै। उन्होंने कहा कि जो भी स्कीम वर्कर्स हैं उन सभी की मांगों का निस्तारण सरकार करे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्षराहुल गांधी के आश्वासन को सराहनीय बताते हुए कहा कि अबप्रदेश सरकार की बारी है कि वह आगे बढ़कर हमारी मांगों कोपूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यकत्रियों की मांगों को पूरानहीं किया गया तो आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश की अखिलेश सरकार को सबक सिखाया जाएगा।

Leave a comment