cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गृहकलेश से तंग आकर नवयुवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करलिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्तीकराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के ग्राम धरगुवां निवासी सोनू (21 वर्ष) पुत्री जवाहर के घर में किसी बात को लेकर लगभग हफ्ता भर से गृहकलेश चल रहा था। इसी बात को लेकर उसने गुरुवार की दोपहर तंग आकर अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। जब उसके परिजनों ने अचेतावस्था में देखा तो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

Leave a comment