जालौन-उरई। मूक बधिर महिला के साथ हिस्ट्रीशीटर ने शौंच के लिए जाते समय उसे दबोचकर उसके साथ रेप कर डाला। इस बीच लोग पहुंच गये जिससे पूरे मोहल्ले में शोर मच गया। भीड़ ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीटते हुए कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला खटीकान में रिश्तेदार के यहां आई मूक बधिर महिला सुबह 5 बजे शौच के लिए निकली थी। रास्ते में मोहल्ले का ही एक हिस्ट्रीशीटर इरशाद उर्फ मिच्चू बदनीयती की वजह से उसके लिए घात लगाये बैठा था। उसने एकांत पाकर महिला को पास के बाड़े में खींच लिया और उसकी बेवसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप करके अमानुषिकता की सारी हदें पार कर दीं।
इस बीच मोहल्ले के कुछ और लोग उसी रास्ते से शौंच के लिए निकले जिन्होंने इरशाद की बहशी हरकत को देख लिया। उन्होंने इरशाद को मौके पर ही पकड़ लिया। तब तक मोहल्ले के अन्य लोगों की भीड़ भी इकटठी हो गयी। लोगों ने पहले तो इरशाद की जमकर पिटाई की। इसके बाद कोतवाली ले जाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता को भी बुलवा लिया और उसे डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।






Leave a comment