cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जोल्हूपुर हमीरपुर हाइवे पर स्कार्पियो से जा रहे व्यवसायी युवक को गलतफहमी में भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भीड़ भागने लगी। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया।
बीती रात उक्त हाइवे पर कदौरा के व्यवसायी धर्मेंद्र विश्वकर्मा स्कार्पियो से दो और लोगों के साथ कुरारा जा रहा थे। इस बीच एक गांव में उनकी गाड़ी से उदनपुर गांव के पास सड़क पर बैठी एक गाय कुचल गई जिससे गांव वाले भड़क गये और लोग स्कार्पियो पर टूट पड़े। स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ उन्होंने व्यवसायी उनके साथियों को भी घायल कर दिया। उपद्रव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर हमलावर भीड़ में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों को पुलिस ने इसी दौरान धर दबोचा। उन्हें थाने लाया गया है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नही किया गया है।

Leave a comment