0 आधा दर्जन गांवों में चैपाल लगा कर लोगों से हुये रूबरू
कोंच-उरई। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मोईनुल इस्लाम ने कोंच ब्लॉक की गुरावती प्याय पंचायत के आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर वहां जन चैपालें लगाईं और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित विभागों के माध्यम से आम जनता को जानकारी दिलवाई। उन्होंने इन योजनाओं को लेकर आने बाली किसी समस्या के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त ताकीद की कि जनता की मदद करें और योजनाओं का ठीक ठीक लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम करें।
सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान का क्रियान्वयन किए जाने के क्रम में गुरावती न्याय पंचायत के पचीपुरा कलां, छानी, गुरावती, बस्ती, गोराकरनपुर, लौना व कुंवरपुरा ग्राम पंचायतों में आज उपजिलाधिकारी मोईनुल इस्लाम ने अपनी राजस्व कर्मियों, एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह तथा ब्लॉक अधिकारियों के साथ जन चैपालों का आयोजन किया। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठक कर आयोजित जन चैपालों में प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन साधारण को प्रदान करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को सुनकर उनके चरणबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। लौना में कोटेदार को कड़े निर्देश दिये गये कि दुकान पर सूची साफ साफ टांगें, निर्धारित मूल्य से अधिक कतई न लें और उपभोक्तओं को बिना घटतौली के पूरा राशन दें। ग्राम में कुल 46 में चार हैंडपंप के शीघ्र ही रीबोर कराने के निर्देश दिये। ग्राम लौना में सभी प्रकार के 75 पेंशन धारक, ग्राम छानी में 90, पचीपुरा कलां में 128, कुंवरपुरा में 181 लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है।
एसडीएम ने बताया कि आम आदमी बीमा योजना में किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना पड़ता है और आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु पर 75 हजार रुपये, अंग भंग पर 37 हजार 500 मृतक आश्रित को दिये जाने का प्रावधान है, साथ ही कक्षा 9 से 12 तक दो बच्चों को पढाई के लिये छात्रवृत्ति के रूप में हर माह प्रदान किये जाने का प्रावधान है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यतरू विद्युत, जल निकासी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ग्राम समाज संपत्ति पर अनधिकृत कब्जे, फसल बीमा, सड़कों व रास्तों की जर्जर स्थिति, खाद्य सुरक्षा आदि के मुद्दे अधिकारियों के सम्मुख उठाए गए। इन मौकों पर एडीओ धरनीधर, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, जेई एमआई सदानंद यादव, लेखपाल बलराम सिंह, प्रधान लौना हमीरसिंह, सचिव गिरिजा शंकर, मूलचंद्र पांचाल, ग्राम प्रधान कुंवरपुरा राजेन्द्र सिंह, कोटेदार गोविंद सिंह, रामसहाय निरंजन, रामकृष्ण निरंजन आदि मौजूद रहे।






Leave a comment