उरई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बैंच से कई सीनियर अधिवक्ताओं को अदालत की अवमानना के आरोप में दंडित किये जाने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मददेनजर जिला बार एसोसिएशन की आपात बैठक आहूत हुई।
इसके बाद बार एसोसिएशन के सचिव बृजबिहारी गुप्ता ने एक बयान जारी कर 23 सितंबर को अपरान्ह 1.30 बजे अधिवक्ता संघ के सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित करने की घोषणा की है। अनुमान है कि पत्रकार वार्ता में जिला बार संघ द्वारा अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए अग्रिम रणनीति का ऐलान होगा।






Leave a comment