उरई। माधौगढ़ क्षेत्र के सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा वोट मांगने के पहले अपने क्षेत्र के लोगों की दुख तकलीफें दूर कर उनका दिल जीतने में पूरा जोर लगा रहे हैं। लोगों के दिलों में उतरने का उनका यह ट्रेंड दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन सकता है।
लाखन सिंह कुशवाहा ने गत् दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट में उन्हें बता दिया कि अगर हमारे क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा बरकरार रही तो वोट मांगना दूर वे क्षेत्र के लोगों को चुनाव में मुंह तक दिखाने का साहस नही कर पायेंगे। लाखन सिंह की अपील और पैरवी मुख्यमंत्री को छू गई। जिसका नतीजा है कि जिले की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट जारी कर दिया।
इस बजट से जो सड़के बनेगीं उनमें उरई-कोंच रोड, एट-कोंच रोड, उरई-कोटरा रोड और एट कोटरा रोड, कोंच-जालौन रोड जैसी बड़ी सड़कें शामिल हैं। साथ ही माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 33 अन्य छोटी सड़कों के निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है।
चुनाव के समय हाथ पैर जोड़कर मतदाताओं को रिझाने और उनके सरोकारों से कोई वास्ता न रखने की राजनीति का ढर्रा अभी तक जिले में छाया हुआ है। लोग इस जड़ता के टूटने का इंतजार कर रहे थे। इसीलिए लाखन सिंह के काम करने की नई पहल लोगों को बेहद भा सकती है। जाहिर है कि इससे दूसरे प्रत्याशियों को भी अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। जिसकी जरूरत वे अभी से महसूस करने लगे हैं।






Leave a comment