जालौन-उरई। 18 वर्ष से अधिक युवक जिनके अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं। वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर अपने मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। यदि किसी व्यक्ति को सूची में कोई आपत्ति हो तो 31 अक्टूबर तक वह अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। यह बात उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में जनचैपाल लगाकर ग्रामीणों के समक्ष कही।
उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव ने तहसील क्षेत्र के गांव जखा, करहिया, टिकरी मुस्तकिल, पीपरी अठगइयां, लहर कलार आदि में जनचैपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन युवकों की आयु 18 वर्ष अथवा उससे अधिक हो चुकी हो, और उनके मतदाता पहचान पत्र न बने हों। ऐसे युवक अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर अपने-अपने पहचान पत्र बनवा लें। इसके अलावा मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। यदि किसी किसी व्यक्ति को सूची में कोई आपत्ति हो तो वह 31 अक्टूबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। तो वहीं, इस मौके पर उपस्थित बीएलओ को भी उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि गांव में मृतक, गांव छोड़कर जा चुके लोगों अथवा जिनके डबल वोट बने हों। उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित दिए जाऐं। यदि किसी के पहचान में कोई गलत जानकारी हो अथवा नाम आदि गलत हो संशोधन सं संबंधित फार्म भरवाकर पहचान पत्रों को दुरूस्त कराऐं। इसके अलावा रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में बूथों पर बैठें और नए मतदाता अथवा आपत्तियों को लें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






Leave a comment