cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी देने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। आज यहां मंडपम सभागार में जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है। प्रदेश की वर्तमान सत्ता से जनता बुरी तरह सेदुखी है। ऐसे में एक मात्र सहारा भाजपा नजर आ रही है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश व क्षेत्र की जनता के बीच जाकर केेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और आगामी विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए प्राणपण से जुट जाएं।भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने उपस्थित मंडल पदाधिकारियों सेक्टर संयोजकों का आह्वान किया कि बूथ स्तर तक के लोगों को अपने साथ जोड़कर आज से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और जनपद की तीनों विधान सभाओं में प्रत्याशियों को जिताने के लिए सहयोग करें। तीसरे सत्र में युवा सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से चुनाव रूपी यज्ञ में समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया। बैठक में जिला प्रभारी चंद्रभान राय, महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीरिषी, राजू पारीक्षत,किशोरी लाल, अवध शर्मा, अक्षय त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, अरुणगुप्ता, रविंद्र, नरेंद्र पाल सिंह जादौन, बृजभूषण सिंह मुन्नू, पूजा सेंगर, चै. शंभूदयाल, गौरीशंकर वर्मा, दिवाकर शास्त्री,रामजी राजावत, विवेक कुशवाहा, एमपी वर्मा, उमाशंकर वर्मा, इंद्रराजगुर्जर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment