0 डाक्टरों ने युवक को झांसी किया रिफर
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। युवक बाजार से अपने घर जा रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे दबंगों ने युवक को गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दबंग गोली मारकर भाग गए। राहगीरों ने उसके परिजनों को बताया। परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देख झांसी रिफर कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना के ग्राम परासन निवासी कुक्कू सिंह (26वर्ष) पुत्र बृजराज सिंह गुरुवार की सुबह इटौरा बाजार करने गया था। बाजार से खरीददारी करने के बाद वह पुनः अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह परासन चैराहे पर उतरा वह पैदल अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही मुल्लू निषाद व सुंदर पुत्र ईश्वर दयाल ने जैसे ही उसे देखा तो सुंदर ने तीन सौ पंद्रह बोर के तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उक्त दोनों दबंग गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। कुक्कू वहीं पड़ा तड़प रहा था। जब राहगीरों ने उसे लहूलुहान अवस्था मेंदेखा तो उसके परिजनों को जाकर सूचना दी। सूचना पाते ही उसके परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में घायल कुक्कू ने बताया कि गत छह माह पूर्व मुल्लू निषाद ने मुझ पर अपनी बहन से फर्जी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था जिससे पुलिस ने कुक्कू को जेल भी भेज दिया था। पता नहीं किस बात को लेकर मुल्लू रंजिश मानता है। जब से वह जेल से छूटकर आया तब से वह मुझे आंखें निकालकर देखता है और जब गुरुवार को उसने मौका पाया तो अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से मुझे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से उसकी हालत नाजुक है। डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देख झांसी रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में आटा थानाध्यक्ष बीके मिश्रा ने घायल के बयान लिए। पुलिस गोली मारने वालों की खोजबीन में जुट गई है।

Leave a comment