जालौन-उरई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रात्रि में सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों के अंतर्गत पिकेट ड्यूटी के लिए चिन्हित स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिन स्थानों पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी नहीं मिले उन्हें उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बुधवार रात्रि 11 बजे के बाद जालौन, कुठौंद व सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिकेट ड्यूटी के चिन्हत स्थानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ स्थानों पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी उपस्थित मिले। परंतु जिन स्थानों पर पुलिस कर्मी उपस्थित नहीं मिले, उन्हें मोबाइल पर सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह यहां है ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पिकेट ड्यूटी में लगाई जाए वह अपने निर्धारित स्थान पर समय से पूरे समय उपस्थित रहे। यदि आइंदा निरीक्षण में कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान नदारत पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।






Leave a comment