उरई। पुलिस लाइन में वित्तीय जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एवोक इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को आय और निवेश के बारे में उपयोगी जानकारियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन के सभा कक्ष में दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग आज भी निवेश के लिए उपयुक्त योजनाओं के बारे में जानकारी नही रखते जिससे उन्हें धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ता है। इस कार्यक्रम का आयोजन ऐसी संस्था द्वारा किया जा रहा है जो कि बिना किसी मुनाफे के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयासरत् है।
एवोक इंडिया के अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रवीण द्विवेदी ने इस दौरान कहा कि कम आयु से ही आय एवं नियमित निवेश की जरूरत है। वर्तमान युग में सुविधापूर्ण व सुरक्षित जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्हांेने कार्यक्रम में आय और सुरक्षित निवेश के कई टिप्स प्रतिभागियों को दिये। प्रतिभागियों ने उनसे शंका समाधान के लिए कई प्रश्न भी किये। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की एकाग्रता पूरे समय बनी रही। जिससे माना जा सकता है कि कार्यक्रम उपयोगिता की दृष्टि से सार्थक रहा।






Leave a comment