कोंच-उरई। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकियों के हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार बना हुआ है, इसके साथ ही इसमें पाक की नापाक हरकत के लिये उसकी जमकर मुर्दाबाद के नारों के जुलूस निकाले गये और पुतले फूंके गये।
सपा युवजन सभा की नगर इकाई के तत्वाधान में बीती रात छोटू टाइगर के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने मुख्य सड़कों पर मशालें लेकर प्रदर्शन किया और सागर चैकी के पास पाकिस्तान और नवाज शरीफ के पुतलों की जूतम पैजार के साथ अर्थी में आग लगा दी। इस दौरान की गई नारेबाजी में युवाओं ने कहा केन्द्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की कि पाक को उसी की भाषा में जबाब दिये जाने की जरूरत है। इस दौरान डंपी यादव, सैफी मंसूरी, कमला मिश्रा, अंकुर सोनी, आफताब कुरैशी, गोलू मंसूरी, तौफीक मंसूरी, सागर राठौर, शिवम राठौर, पिंटू यादव, रवीन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। आज डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कन्या जूनियर हाईस्कूल में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की गयी। सभा की अध्यक्षता डॉ. एलआर श्रीवास्तव ने की एवं संचालन श्रीमती दीपासिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती इंदिरा द्विवेदी, शशि मिश्रा, माधुरी गुप्ता, रमा खरे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का बिल्कुल सही वक्त है। सभी छात्र छात्राओं ने शहीदों के अमर रहे के नारे लगाये। अरुणा छावला, अनुपम द्विवेदी, राजाबेटी, माया चैरसिया, मुन्नी वर्मा आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment