0 ठुकेपिटे परिवार की रिपोर्ट नहीं लिखी पुलिस ने
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। युवती अपने दरवाजे के बाहर बैठी हुई थी तभी दबंग शराब के नशे में धुत होकर आए और युवती संग छेड़छाड़ करने लगे। जब युवती के मां-बाप व युवती ने विरोध किया तो दबंगों ने उस परिवार को बेरहमी से पीटा। जब ठुका पिटा पुरवार कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और दुत्कार कर भगा दिया। युवती के परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली के मोहल्ले गोखलेनगर निवासी अंजली (28 वर्ष) पुत्री शारदा प्रसाद बीती शाम को अपने दरवाजे के बाहर बैठी हुई थी। वहीं उसके पिता व मां कमलारानी भी बैठी हुई थी तभी मोहल्ले के ही बालकृष्ण वर्मा पुत्र रामकिशुन वर्मा राहुल वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा कढ़ोरे राठौर पुत्र अनंते राठौर राकेश पुत्र अच्छेलाल शराब के नशे में धुत होकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। युवती को देख अश्लील बातें करने लगे। जब युवती ने उक्त दबंगों को मना किया तो उक्त दबंग भड़क गए और युवती को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। जब युवती ने विरोध कियातो उक्त दबंग लाठी-डंडों से युवती संग मारपीट करने लगे। जबयुवती के मां-बाप युवती को बचाने लगे तो दबंगों ने युवती के मां-बाप के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। मारपीट कर दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट से युवती व उसके माता-पिता को गंभीर चोटें आई। जब ठुकापिटा पीड़ित परिवार कोंच कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जबकि पुलिस ने युवती व उसके मां-बाप की चोटों को देख भी लिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार की सुबह पीड़ित परिवार उरई उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आ रहा था तभी उक्त दबंगों ने रास्ते में रोक कर कहा कि अगर हम लोगों पर कोई कार्रवाई करोगी तो पूरे परिवार कोजान से मार देंगे। युवती का पूरा परिवार दबंगों से दहशत में है। जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अगर प्रशासन ने दबंगों पर उचित कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करती है कि नहीं।

Leave a comment