22orai03उरई। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शहर में कैैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
युवजन सभा के नेता श्याम जी यादव मौखरी के नेतृत्व में मयंक कुशवाहा, प्रशांत भदौरिया, मोहित यादव, जीतू पंडित, शुभम चतुर्वेदी, हरेंद्रचैहान, आशीष यादव, अंशू यादव, विकास यादव मौखरी, रोहितराजपूत आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने डीवी कालेज से गांधी चबूतरे मच्छर चैराहे पर कैैंडिल मार्च निकाला जहां गांधी चबूतरे पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन धारण कर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनके परिवारों को धैर्य धारण करने की कामना की। इस दौरान युवजन सभा के श्याम जी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पाकिस्तान से हर तरह के संबंध खत्म कर लेना चाहिए क्योंकि जब-जब भारत ने पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है उसके द्वारा भारत के साथधोखा किया गया है। हमने अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाया लेकिन पाकिस्तान ने एक भी बार इंसानियत नहीं दिखाई। जब तक पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक वह मानने वाला नहीं है।
वंडरप्ले स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि
उरई। स्थानीय मोहल्ला रामनगर में वंडर प्ले स्कूल में छात्र-छात्राओं ने आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रबंधक अभय द्विवेदी, प्रद्युम्न, मुस्कान, हयात, रिजवान, हिमांशु, कात्यानी, अभिषेक, पल्लवी, उत्कर्ष, काजोल, देवांश, जयवर्धन, रुद्र आदि स्कूल के सभी बच्चों ने कैैंडिल जलाकर व राष्ट्रगानगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a comment