जालौन-उरई। अज्ञात चोरों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन बोरी पंजीरी चुरा ले जाने की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह आंगनबाड़ी केंद्र का ताला डालकर अपने घर चली गई थी। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन बोरी पंजीरी चुरा ली गई। सुबह जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
मैरिज हाॅल से बाइक चोरी
जालौन-उरई। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने गेस्ट हाउस के बाहर से उड़ाई। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला निवासी मोहम्मद जुबैर ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए वह चंदा छाया गेस्ट हाउस गया था। वह अपनी बाइक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। तभी अज्ञात चोर उसकी बाइक ले उड़े। कुछ देर बाद जब वह गेस्ट हाउस से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला।






Leave a comment