उरई। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आज अंबेडकर तिराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला एवं झंडाफूंक कर आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विश्व हिंदू महासंघ उरई के झांसी मंडल उपाध्यक्ष ओमकार सिंह सेंगरतथा अमित कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, संजीव उपाध्याय, मानवेंद्रसिंह गुर्जर, लवकुश गुर्जर, कौशिक भदौरिया, संदीप राजावत, सौरभभदौरिया, अमित पाल, विकास राजावत, गुड्डू चैहान, दिलीप गुप्ता,शिवम सिंह, विनोद, पिंकू पाल, राम सिंह, राघव सिंह, लकी सिंह, संजय राजावत, यशवेंद्र सेंगर, अभिषेक शुक्ला, अभिलाष शुक्ला, बृजेंद्र सिंह सोनी, जितेंद्र यादव, अंकित दुबे, चंद्रशेखर सिंह, आशू, दीपक, राज शुक्ला, हर्षित दीक्षित, आकाश कुशवाहा, धर्मेंद्र द्विवेदी, ध्रुव दीक्षित, सोनू कुशवाहा आदि तमाम लोगों ने नगर के अंबेडकर तिराहे पर पाकिस्तान विरोधी जोरदार नारेबाजी करते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला एवं झंडा फूंका। बाद में जुलूस प्रदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि शहीदों की शहादत पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सेना के अट्ठारह जवानों को खोने के बाद जिला जालौन ही नहीं पूरा देश आक्रोशित है। यह तो उन माता-पिता से पूछो जिन्होंने अपना बेटा खोया है। किसी ने भाई खोया है किसी ने पति खोया है। उन्होंने सेना मुख्यालय पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारत के प्रधानमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुंह तोड़ जवाब दिया जाए और उस वादे को निभाया जाए जिसमें एक के बदले दस सिर लाने की बात कही गई।






Leave a comment