उरई। कांशीराम कालौनी स्थित रोजवैली पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताराम ने कहा कि लोगों का शोषण और उत्पीड़न न हो और उन्हें उनके अधिकारों का लाभ मिल सके इसके लिए विधिक साक्षरता का प्रसार बहुत जरूरी है। इन शिविरों के माध्यम् से जिला जज प्रदीप कंसल के निर्देशन में गांव-गांव और मोहल्लों-मोहल्लों में लोगों को विधिक रूप से जागरूक करने का सफल अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के शुरू में स्कूल की प्रबंधिका विटोरी देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। तहसीलदार वीके राय, पूर्व डीजीसी सिविल रमाकांत द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता रामजी और अधिवक्ता अनुज शर्मा ने कई कानून और नियमों की जानकारी लोगों की दी। पैरा लीगल वालंटियर देवेंद्र कुमार आजाद ने सन्निनिर्माण मजदूरों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं उनके पंजीकरण आदि के बारे में अवगत कराया। संचालन अश्वनी मिश्र ने किया।
प्रधानाचार्य नवल सिंह, राजस्व निरीक्षक उदय पटेल, महेश कुमार, भइया लाल ड्राइवर आदि उपस्थित थे।

Leave a comment