cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नेशनल हाइवे पर खराब सड़क के कारण स्कूटी गिर जाने से उस पर सवार दो लोगों के ऊपर से तेज रफ्तार में जा रहा ट्रक गुजर गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी युवक फहीम और अजीम एट से स्कूटी पर उरई वापस लौट रहे थे। गढढे युक्त सड़क की वजह से सोमई के पास उनकी स्कूटी संतुलन बिगड़ जाने के कारण गिर पड़ी। पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आ रहा था जो उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इसमें फहीम की मौके पर ही मौत हो गई। अजीम को भी चोट लगी है लेकिन वह खतरे की हालत से बाहर है।

Leave a comment