• गिदवासा न्याय पंचायत में शासन की योजनायें परखीं एसडीएम ने
  • आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगा कर लोगों से हुये रूबरू
    कोंच। ‘सशक्त गांव विकसित प्रदेशÓ अभियान के तहत शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मोईनुल इस्लाम ने नदीगांव ब्लॉक के गांवों का रुख किया, वहां उन्होंने गिदवासा न्याय पंचायत के आधा दर्जन गांवों का ताबड़तोड़ दौरा कर वहां जन चौपालें लगाईं और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित विभागों के माध्यम से आम जनता को जानकारी दिलवाई। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में जब जानकारी ली तो लगभग सभी गांवों में सफाईकर्मियों के नहीं आने से हर ओर पसरती जा रही गंदगी और कोटेदारों द्वारा की जा रही मनमानी की बड़ी समस्यायें अधिकारियों के संज्ञान में आईं।

gidwasa-1

 

 
आज एसडीएम मोईनुल इस्लाम और तहसीलदार भूपाल सिंह, प्रभारी बीडीओ नदीगांव प्रीति भसीन ने नदीगांव विकास खंड की गिदवासा न्याय पंचायत के सिकंदरपुर, घिलौर, गिदवासा, अर्जुनपुरा, खजरी, बाबली, कुरचौली और परासनी गांवों में ब्लॉक अधिकारियों के साथ जन चौपालों का आयोजन किया। ग्राम पंचायतों में जन चौपालें लगा लगा कर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को सुनकर उनके चरणबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। लगभग सभी गांवों में कोटेदारों द्वारा घटतौली, निर्धारित से ज्यादा मूल्य बसूलने, राशन सामग्री कम देने जैसी तमाम शिकायतों के साथ यह भी शिकायतें आईं कि सूचियों में नाम होने के बाद भी उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नहीं दी जाती है।

gidwasa-2

 

 

 

इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर कोटेदारों को कड़े निर्देश दिये गये कि दुकान पर सूची साफ साफ टांगें, निर्धारित मूल्य से अधिक कतई न लें और उपभोक्तओं को बिना घटतौली के पूरा राशन दें। इसी के साथ जिन गांवों में कोटेदारों की शिकायतें मिली हैं उनको नोटिस देकर स्पष्टïीकरण मांगने की बात एसडीएम ने कही। ग्राम प्रधान परासनी रामदेवी तथा घिलौर प्रधान भगवानदास ने बिजली के जर्जर तारों की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचा और नीचे लटकते तारों के कारण होने बाली घटनाओं दुर्घटनाओं का हवाला देते हुये तार बदलवाने एवं कसवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों द्वारा विद्युत, पेयजल, निकासी, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ग्राम समाज संपत्ति पर अनधिकृत कब्जे, फसल बीमा, सड़कों व रास्तों की जर्जर स्थिति, खाद्य सुरक्षा आदि के मुद्दे अधिकारियों के सम्मुख उठाए गए। इन मौकों पर आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, खंड शिक्षा अधिकारी विजय बहादुर सचान, जेई विद्युत संजय, जेई अमित साहू, स्टेनो पीके तिवारी, एडीओ धरनीधर, जेई एमआई सदानंद यादव, लेखपाल बालकृष्ण, मुलूप्रसाद, सचिव देवेन्द्रसिंह, कोटेदार वीरेन्द्रसिंह, कल्लूसिंह यादव, शिक्षक राजेन्द्र भारद्वाज, संजय सिंघाल, पंकज तिवारी, दिनेशप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment