bheedकोंच। शरदीय नवरात्रि में नगर व क्षेत्र में बिराजने बाली सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न देवी जागरण मंचों के कार्यकर्ता प्रतिष्ठापना स्थलों की साफ सफाई और मंच आदि के निर्माण की व्यवस्थाओं में जुट गये हैं। इससे पहले प्रारंभिक अनुष्ठानों के क्रम में मंदिरों से पताकायें लाकर देवी मैया का आह्वïान किया गया। नईबस्ती के सिद्घेश्वर महादेव मंदिर के पाश्र्व में पिछले साढे तीन दशक से विराजित होती आ रही गायत्री मैया की प्रतिष्ठापना को लेकर उत्साहित मंच कार्यकर्ताओं ने गाजे बाले के साथ सिंह वाहिनी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और मैया की पताका लाकर गायत्री प्रतिष्ठापना स्थल पर प्रतिष्ठित कर दी है। मंच पुरोहित पं. रामसिया तिवारी आचार्य ने वैदिक रीति से कार्यक्रम संपन्न कराये। इस दौरान अनिल रिछारिया, गोपाल शुक्ला, भरत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मोलू मयंक, अंशुल गुप्ता, अंशू गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अपर्णा शुक्ला, संतोष शुक्ला टुईं, आनंद अग्रवाल, हरी, सुभाष, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment