cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सड़क किनारे भरे पानी में डूब जाने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस के प्रयासों से मृतक की शिनाख्त कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बबीना के पास आज सुबह सड़क किनारे पानी से भरी खाई में एक वृद्ध का शव उतराता देखे जाने के कारण सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
बाद में पता चला कि शव ग्राम चंदरसी निवासी बलदेव अहिरवार (70वर्ष) का है। लोगों ने बताया कि मृतक को बीती रात कदौरा से बरखेरा की तरफ जाते देखा गया था। शायद इसी दौरान एकांत में पैर फिसल जाने से वह पानी भरी खाई में जा गिरा। कोई बचाने वाला न होने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई।

Leave a comment