उरई। पल्स पोलियो बूथ दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला चिकित्सालय प्रांगण से शहीद भगत सिंह चैराहा, डिलाइट टेलर वाली गली, बजरिया और गणेश गंज होते हुए गाजेबाजे के साथ स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई तांकि लोग जागरूक होकर अपने नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियों निरोधक ड्राॅप पिलाने में चूंकने न पायें।
पल्स पोलियो रैली का आकर्षण बढ़ाने के लिए इस बार रैली में नये आयाम जोड़े गये थे। आगे रिक्शे पर कैसिट बज रही थी तो पीछे बैंडबाजे थे। साथ ही कई स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा एनसीसी कैडेटस की टोली नया निखार जमा रही थी। रैली में वरिष्ठ समाजसेवी सत्यपाल शर्मा, रामशरण जाटव, सीएमओ डाॅ. अशोक चंद्रा, अपर सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश, डाॅ. आशाराम, बीएसए और प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल थे। रैली को हरी झंडी अपर जिलाधिकारी आरके सिंह ने दिखाई।






Leave a comment