25orai04रामपुरा-उरई। आगामी त्यौहारों को लेकर शांति व्यवस्था मुस्तैद रखने के उददेश्य से थाना परिसर में सीओ माधौगढ़ की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई।
नवरात्रि, मोहर्रम और दीपावली के त्यौहार पर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सीधे संवाद की कवायद के तहत थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ माधौगढ़ ने कहा कि धार्मिक त्यौहार मानवीय और सदभाव के मूल्य मजबूत करने और आपसी भाईचारे की भावना को बल प्रदान करने के लिए बनाये गये हैं। इसलिए त्यौहारों को गरिमा और आपसी मेलमिलाप की भावना के साथ मनायें।
उन्होंने बैठक में कहा कि लोगों को प्रशासन से जो सहयोग चाहिए बैठक में उसके बारे में अवगत करायें तांकि आवश्यक कदम उठाये जा सकें। बैठक में सभ्रांत नागरिकों में कारी साहब, माटू खान, अमित पुरवार, समर सिंह, संतोष, अजय पुरवार, शब्बीर खान, शानू खान, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। एसआई यशवीर सिंह यादव ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।

Leave a comment