रामपुरा-उरई। कोरी समाज का सामूहिक विवाह महायज्ञ यहाॅं 22 नवम्बर को आयोजित होगा जिसकी जोर शोर से तैयारियां की जा रहीं हैं। इसमंे 11 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे।
सामूहिक विवाह महायज्ञ की रूपरेखा तैयार करने के लिए यहां बिजदुआ के प्रधान गंगा नारायण की अध्यक्षता मे बैठक की गई जिसका संचालन एलपी मास्टर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि दहेज की बढ़ती मांग और वैवाहिक कार्यक्रमों में हजारों की पंगत से लेकर अन्य होने वाली फिजूलखर्ची समाज के लिए अभिशाप बन गई है। सामूहिक विवाह का आयोजन इन कुरीतियों के उन्मूलन का प्रभावी प्रयास साबित हो सकता है। इसलिए आयोजन को सफल बनाने हेतु कोरी समाज के सभी अग्रणी महानुभाव बढ़चढ़कर योगदान दें। जिससे सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय मिसाल स्थापित कर कोरी समाज की शान को चमकाया जा सके ।
बैठक में उरई से आए काशीराम भारती, राम बाबू शाक्यवार, घनश्याम, जितेन्द्र कुमार, ऊदल के अलावा राजेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, केदार नाथ, हरीबाबू, ब्रह्म प्रकाश, मुन्ना लाल आदि कई लोग शामिल हुए।






Leave a comment