0 बका से किया गया हमला, ग्रामीणो ने जाम लगाकर पुलिस पर लगाये आरोप
कोंच-उरई। कोंच तहसील के ग्राम अण्डा में गलारेत कर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मालूम हो कि मृतक धनसिंह कुशवाहा पुत्र लीलाधर कुशवाहा निवासी नई बस्ती अण्डा रोजना की भांति 204 सितम्बर को रात्रि 10 बजे अपने पास में आजवारों के बाढे़े में सोने चला गया। जब सुबह हुई तो मृतक की नातिन शौचक्रिया के लिये बाढ़े में पानी भरने गयी तो उन्होनें दादा के खून से सरोवर होने पर हो जोर से चिल्ला उठी और घटना स्थल पर मृतक के परिजन व ग्रामीण जन एकत्र हो गये। तो देखा कि धन सिंह कुशवाहा के गले पर धारदार हत्यार से बार किया गया है। और शरीर पर जगह जगह चोट के निशान आये है। इस घटना को सुनते ही मौके पर सी.ओ. अवधेश कुमार प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह कैलिया से वीरेन्द्र कुमार नदीगाॅव से मिथलेश कटियार एट में बृजेश यादव एस.एस.आई. जयवीर यादव तहसीलदार भूपाल सिंह के अलावा उपजिलाधिकारी मुईन उल इस्लाम के साथ कई काॅस्टेबिल व च्ैब् के जवान तैनात रहे।
घटना स्थल से बरामद हुआ मोबाईल
60 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या से पुलिस पर सवालो के घेरे में ले लिया है लेकिन स्थल से पुलिस को मृतक धनसिंह के पास मोबाईल फोन बरामद हुआ और फोन पर फोन मलिक सुरेन्द्र पुत्र अशोक कुमार राठौर को गिरफ्तार कर पंूछतांछ जारी है।
कई घटनाओं का खुलासा न होने से ग्रामीणो ने लगाया जाम
कोंच थाने की पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। 60 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या से गुस्साये मृतक के परिजनो ने कोंच-एट रोड पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के के नारे लगाये साथ में मृतक के परिजनो व ग्रामीणो के बीच जाम खुलवाने गये सी.ओ. अवधेश कुमार के साथ हथापाई नजर आई। तभी जिलापंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह निरंजन छुन्ना बिरगुवां सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और आरोपी को शीघ्र जेल में होगे का दिया आश्वासन।
क्या कहते है सी.ओ.
जब इस मामले में सी.ओ. अवधेश कुमार शुक्ल से बात हुई तो उन्होनंे कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक हैं और घटना स्थल से मोबाईल बरामद हुआ है इसके आधार पर मोबाईल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पंूछतांछ जारी है शीघ्र ही घटना का खुलासार होगा। और आरोपी बख्शे नहीं जायेगे।







Leave a comment