कोंच-उरई। पल्स पोलियों में सभी को सहयोग करना चाहिये क्योंकि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिन्दगी की दो बूंद जीवन के लिये बहुत आवश्यक है। उक्त बाते कहीं उपजिलाधिकारी मुईन उल इस्लाम ने। उपजिलाधिकारी मुईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने ग्राम भदारी में बच्चों को जिन्दगी की दो बूंदे संयुक्त रुप से पिलायी तथा लोगो को पल्स पोलियों में सहयोग करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर मान सिंह निरंजन प्रधानाध्यापक सोना बाई आशा रणकेन्द्र सिंह स्वयं सेवी ऊषा देवी सहायक अध्यापक मिथुन कुमार आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment