0 सही-सही जानकारी नहीं दे पाये बी.एल.ओ.
25-konch-02कोंच-उरई। मतदाता पूर्ननिरीक्षण के कार्य को परखने के लिये स्थानीय प्रशासन ने विभिन्न गाॅवों के बूथो का किया निरीक्षण कहीं पदामित अधिकारी गायब मिले तो कहीं बी.एल.ओ. आज जिलाधिकारी मुईन उल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने ऐसे लोगो की बनायी सूची और जिलाधिकारी को रिपोर्ट करने की कहीं बात। अधिकांश बी.एल.ओज व पदामित अधिकारी नहीं बता पाये ई.पी. रेसियो और जेन्डर रेसियों कैसे निकाला जाता है और यह होता क्या है। सबसे पहले अधिकारी द्वय पहुॅचे ग्राम भदारी बुथ संख्या 490 को परखा यहाॅ पदामित अधिकारी मान सिंह निरंजन और बी.एल.ओ. मिथुन कुमार मौके पर कार्य करते मिले बी.एल.ओज ने काफी कुछ जानकारी उपलब्ध भी करायी बूथ संख्या 492 पनयारा गाॅव में पदामित अधिकारी संध्या श्रीवास्तव मिली और बी.एल.ओ.ज जयंती बाबू गायब थे जिन्हें फोन करके बुलाया गया जानकारी लेने पर कुछ भी नहीं बता सके एस.डी.एम. ने पंूछा इ.पी. रेसियो क्या है तो बी.एूल.ओ. कहते है मतलब। ऐसा एक जगह नहीं कई जगह हुआ अन्ततः अधिकारियो ने ई.पी.रेसियो जेण्डर निकाला बताया फार्मूला लिख कर लिखकर बताया और चेताया भी कि बैठको में आकर सीखने का प्रयास करो वरना कार्यवाही के दायरे में आ जाओगे। ताहरपुरा के बूथ क्रमांक 493 व पदामित्र अधिकारी रोली निरंजन मौके पर मिली पर बी. बी.एल.ओज हीरा सिंह गायब थे जिन्हें फोन करके बुलाया गया जब जानकारी की गई ते कुछ भी बताने से असमर्थ रहा बात करने का तरीक पूरी तरह असभ्यता का था लेकिन अधिकारी समझाकर काम चलाते रहे। ग्राम दिरावटी में बूथ संख्या 400 व 401 की बी.एल.ओ. उमा देवी स्वयं तो उपस्थित नहीं थी उनके पति गज राज सिंह उनकी ड्यूटी कर रहे थे यहाॅ कोई भी जानकारी अधिकारियों को नहीं मिल सकी बूथ संख्या 494 कैथी में पदामित अधिकारी अखिलेश कुमार व बी.एल.ओ. रामलला दोनो ही मौके पर यहाँ बी.एल.ओ. ने सही सही सटीक जानकारी अधिकारियों को दी जिससे अधिकारीगण संतुष्ट दिखे। बूथ संख्या 491 चमरसेना ने पदामित अधिकारी आत्माराम दुबे मौके पर पर मिले पर कार्य व्यवहार ठीक नहीं रहा बी.एल.ओ. फोन करके बुलाया गया पर जानकारी में शून्य रहा। ऐसा बताया गया। उपजिलाधिकारी मुईन उल इस्लाम ने ऐसे सभी बी.एल.ओज को चेतावनी दी जो कार्य में शिथिलता बरत रहे है स्थानीय व्यवहार निभा रहे है उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 दिन में सुधार हो जाय वरना कार्यवाही होगी।

Leave a comment