cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कोतवाली के सामने रास्ते पर तांत्रिक विद्या का चक्कर बताकर बाइक सवार टप्पेबाजों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही महिला के कान के बाले सहित बैग में रखे 650 रूपए नगद व मोबाइल छीनकर भागे। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी श्रीमती सुनीता देवी पत्नी तिलक सिंह दोहरे ने पुलिस को बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पैदल देवनगर चैराहे की ओर जा रही थी। तभी कोतवाली के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे उसके दुख दर्द बताते हुए कहने लगे कि तुम्हारा पति शराब पीता है, जिससे तुम परेशान रहती हो। उक्त बातों को सुनकर वह रूक गई ओर उनसे बात करने लगी। इसी दौरान उक्त दोनों ने उसे उसके जेवर उतारकर हाथों में लेने के लिए कहा। इसके साथ ही कहा कि वह उसे एक फूल देंगे जिसे वह अपने घर में रख ले तो उसकी स्थिति सही हो जाएगी। फूल लेने के लिए तुम्हें आंखें बंद करनी होंगी। उसकी बात मानकर उसने अपने कान के बाले उतारकर हाथों में ले लिए और आंखें बंद कर लीं। तभी उक्त दोनों युवक उसके हाथ से काने के बाले व साढ़े 6 सौ रूपए नगद सहित हाथ में पकड़े मोबाइल फोन को छीनकर भाग गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित ने तत्काल टीमें गठित ठगी करने वाले युवकों को खोजने के लिए भेजी।

Leave a comment