cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कन्या प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, बर्तन सहित खाने की सामग्री चुराई। प्रधानाध्यापक तथा केंद्र संचालिका ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीर सिंह कुशवाहा एवं आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका कमला देवी ने संयुक्त रूप से पुलिस को बताया कि उनके गांव का कन्या प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र एक ही भवन में संचालित होता है। शनिवार को वह विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र में ताला डालकर चले गए। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखा एक सिलेंडर, 5 भगौना, खाने पीने के बर्तनों के अलावा एक बोरी गेंहू, एक बोरी चावल, 10 बोरी पंजीरी आदि सहित हौसला पोषण योजना से संबंधित बैग आदि चोरी कर ले गए।

Leave a comment