cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। ब्लाॅक परिसर में कृषि मेले के लिए औपचारिकता कर बीज भंडार प्रभारी ने इस वास्ते आवंटित 80 हजार के बजट से बल्ले-बल्ले कर ली।
किसानों का वैज्ञानिक खेती के लिए मार्गदर्शन करने हेतु प्रत्येक ब्लाॅक में सरकार कृषि मेले के आयोजन के लिए भारी-भरकम बजट की व्यवस्था करती है। यहां के रबी कृषि मेले में दो सौ किसानों के लंच पैकेट का बजट था। लेकिन किसानों को सूचना नही दी गई। 10-15 जान पहचान वाले किसान बुलवा लिए गये और कुछ छात्र इस तरह 35-40 लोगों में गोष्ठी निपटा दी गई। संबोधन करने क लिए भी केवल केवीसी के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. राजीव कुमार सिंह को ही बुलाया गया था। जबकि पशु पालन व अन्य कृषि से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित विशेषज्ञों को भी अनिवार्य रूप से बुलाया जाना चाहिए था। कृषि मेले में विभागों के स्टाल भी नही दिखे। बजट हड़पने की मंशा के चक्कर में बीज गोदाम प्रभारी ने इस मेले के उददेश्य की बलि चढ़ा दी।

Leave a comment