cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। जानवर चराने के लिए जा रहे पशुपालक को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल किया। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने पशुपालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी लाखन पाल अपने जानवरों को खेतों पर चराने के लिए ले जा रहा था। तभी रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उसे बाइक से टक्कटर मार दी। जिससे पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मौके से निकल रहे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a comment