01-lahrauaa-mein-sdm-coजालौन-उरई। लोकतंत्र में सरकारों को चुनने के लिए मतदाताओं की प्रत्यक्ष भागीदारी रहती है। हमें अपनी पसंद का नेता चुनने की पूरी तरह आजादी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारों को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण सहभागिता मतदाताओं की होती है। इसके लिए भी जरूरी है अपका नाम वोटर लिस्ट में हो तथा आपके पास मतदाता पहचान पत्र हो। यह बात उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से कृष्ण वल्लभ श्रवण कुमार महाविद्यालय, लहरौआ में युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करते हुए कही।
एसडीएम शीतला प्रसाद यादव व सीओ अरूण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कृष्ण वल्लभ श्रवण कुमार महाविद्यालय, लहरौआ में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने हमें लोकतांत्रिक देश बनाया है। लोकतंत्र में सरकारों को चुनने के लिए मतदाताओं की प्रत्यक्ष भागीदारी रहती है। हमें अपनी पसंद का नेता चुनने की पूरी तरह आजादी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारों को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण सहभागिता मतदाताओं की होती है। इसके लिए भी जरूरी है अपका नाम वोटर लिस्ट में हो तथा आपके पास मतदाता पहचान पत्र हो। इसलिए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले जितने भी छात्र, छात्राऐं हैं वह अपने विद्यालय के माध्यम से अपने आॅनलाइन फार्म भरकर अपना वोटर कार्ड बनवा लें। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. योगेश पचैरी, सहित महाविद्यालय स्टाॅफ में विनीता देवी, डाॅं. मनोज बाजपेई, अवधेश त्रिवेदी, डाॅ. ओमजी, डाॅ. महेश्र कुमर, प्रमोद तिवारी आदि सहित समस्त छात्र छात्राऐं एवं महाविद्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Leave a comment