cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंगों को खेत में लगी तार फेंसिंग के तार व खंभे उखाड़ने से मना करने पर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी करन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही दबंग राकेश सिंह, राजेश सिंह व मुनेश वहां आए और ट्रेक्टर से खेत में लगी तार फेंसिंग के तार व खंभे उखाड़ने लगे। तार उखड़ने से मना करने पर उक्त तीनों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।

Leave a comment