उरई। कांशीराम कालोनी के पास नहर की गूल में किशोरी का शव पाया गया जिसकी पहचान हो गई है। मृत किशोरी अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ पास में ही मैकेनिक नगर में किराये से रहती थीं। उसके गले में निशान को देखकर पुलिस अधिकारियों ने सरसरी तौर पर एल्यूमीनियम के तार से गला कसकर उसकी हत्या की जाने का अनुमान प्रकट किया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने किशोरी के साथ रेप कर उसकी हत्या किये जाने के अंदेशे से भी इंकार नही किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
मृत किशोरी का नाम आरती (17वर्ष) बताया गया है। उसके पिता स्व. दशरथ रामपुरा थाने के धर्मपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद सभी बच्चे मां के साथ उरई आकर रहने लगे। मृतका के भाई ने बताया कि वह कल शाम से घर से गायब थी। मां ने आज उसकी गुमशुदगी की सूचना 11 बजे पुलिस में दी। अपरान्ह 2 बजे शव मिलने पर पहचान के लिए घर में सूचना दी गई। जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे।







Leave a comment