सिरसाकलार-उरई। दमरास स्थित चै. चरण सिंह इंटर काॅलेज में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रविकुमार की देखरेख में शिविर आयोजित किया गया।
इसमें बच्चों ने मुख्य रूप से खुजली, दांतों में कीड़ा लगना, सिरदर्द, आंखों में आंसू आने और बुखार की शिकायत की। डाॅ. अनीता शर्मा व जीएनएम संतवीर सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में हांथ बंटाया।
इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अंगद सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रागंण में बच्चों के खेलकूंद के लिए पर्याप्त मैदान है। जिसमें उनको अपनी रुचि के मुताबिक खेल का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाता है तांकि वे स्वास्थ्य संबंधी विकारों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में 139 बच्चों का परीक्षण किया गया साथ-साथ उनको दवायें भी दी गईं।
बच्चों का परीक्षण कराने में अध्यापक वीरेंद्र सिंह, डीडी सर, अंबरीश सिंह, रविंद्र सिंह और अध्यापिकाओं में लक्ष्मी, मोहिनी, राखी और प्रियंका अािद ने भी सहयोग किया।







Leave a comment